शिक्षा कर्मी हड़तालः भृत्य करेंगे स्कूलों में शैक्षणिक कार्यों का संचालन , आदेश जारी

Chief Editor
3 Min Read

teachers_nov24 - Copyरायपुर।प्रदेश मेँ शिक्षा कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इसकी वजह से कई जगह बच्चों की कक्षाए नहीं लग पा रही हैं। पढ़ाई के नुकसान और स्कूलों के काम-काज पर हो रहे असर को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से जहाँ जो भी हो पारहै , ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जिससे सरकारी स्कूल नियमित रूप से खुलते रहें और बच्चों की क्लास भी रेगुलर लगती रहे। इस सिलसिलें में बस्तर के दरभा ब्लॉक में कोई 11 स्कूलों में कक्षाएं लेने के लिए आस-पास स्कूलों में काम करहे भृत्यों की ड्यूटी लगई गई है। इसके लिए 23 लवंबर की तारीख पर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।यह आदेश सोशल मीडिया पर भी घूम रहा है।यह आदेश बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के विाक खंढ शिक्षा अदिकारी की ओर से जारी किया गया है।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसमें कहा गया है कि  छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक 222/प्रस/स्कूल शि दिनांक 21.11.2017 के निदेशानुसार शिक्षक पंचायत संवर्ग कर्मचारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल मे शामिल होने के कारण शिक्षको ,प्रेरकों/विद्यामितान/शिक्षक पंचायत संवर्ग को उनके समुख दर्शित संस्था मे हड़ताल अवधि के समाप्त होने तक शैक्षणिक कार्य संचालन हेतु आदेशित किया जाता है।इस आदेश में 11 कर्मचारियों के नाम का जिक्र है। आदेश के अलग-अलग कालम में उनका संस्था का नाम, पद नाम और किस संस्था में ड्यूटी करना है इसका उल्लेख किया गया है। पदनाम के कालम में सभी कर्मचारियों के नाम के सामने भृत्य लिखा गया है।

आदेश के मुताबिक ललित कुमार ध्रुव हासे छिंदावाड़ा को प्राशा गीदाबारली,अर्जुन सिंह मौर्य हासे मांझीगुड़ा को प्राशा निलेंगोदीबोदेनार, भुवन लाल नाग  माशा दोढ़रेपाल  को प्रशा खुटापारा,हेमलता नाग माशा पखनार को कन्या आश्रम शाला कलेपाल,झिठकू राम कश्यप को हासे पखनार से प्राशा पांडुपारा,अनाबू राम नाग को माशा पेरमारास से प्राशा तोयनार,तुलसी राम नाग को माशा पुजारिपारा से प्राशा छोटेगद्दोपारा,मनीष कुमार मौर्य को माशा बीसपुर से प्राशा रागापरा पखनार,संतोष ठाकुर को हासे दरभा से प्राशा लिंगापारा,रोशन कुमार बघेल को हासे मावलीपदर से प्राशा मुंदेनार,महादेव नाग को हासे डोढ़रेपाल सेप्राशा देवापारा तोयनार में ड्यूटी लगाई गई है।

Share This Article
close