छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाएं..दिल्ली रवाना होने से पहले बोले पर्यटन मण्डल अध्यक्ष..रखूंगा प्रदेश की बात

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,congress,bilaspur,news,atal shriwasvata,भाजपा सांसद,छत्तीसगढ़ राज्य, बिलासपुर जिले,

बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष राष्ट्रीय पर्यटन सेमीनार में शिरकत करने नई दिल्ली रवाना हु है। सेमीनार का आयोजन 27 अक्टूबर को शाम पांच बजे होगा। सेमीनार देश के जिम्मेदार राजनेता और पर्यावरण विद शिरकत करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 नई दिल्ली रवाना होने से पहले अटल श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का महत्वपूर्ण राज्य है। प्रदेश का ना केवल वर्तमान बल्कि पौराणिक महत्व है। यहां आदिकालीन सभ्यता के अवशेष आज भी मौजूद हैं। प्रदेश का ज्यादातर हिस्सों में घने वन है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है। दिल्ली में यहां की विरासत और संभावनाओं को सबके सामने रखने का प्रयास करूंगा।

                  कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि सेमीनार में शिरकत करने के बाद रायपुर रवाना होंगे।28 अक्टूबर को राजधानी में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। 

close