कर्मचारियों को DA की सौगात दिए जाने पर छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Shri Mi
1 Min Read
कर्मचारियों को डीए की सौगात दिए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रांताध्यक्ष केदार जैन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दीपावली पूर्व राज्य कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए की सौगात दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में सतत् निर्णय लिए जा रहे हैं। पुरानी पेंशन लागू किए जाने से प्रदेशभर के कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। दीपावली त्यौहार से पहले डीए की राशि में वृद्धि से राज्यभर के कर्मचारियों में हर्ष है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ से गिरजा शंकर शुक्ला, ताराचंद जायसवाल, विजय राव, अमित दुबे, प्रदीप साहू, पवन सिंह, राकेश डड़सेना सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close