छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने की पदोन्नति में समानता की मांग..कहा एलबी को भी मिले प्राथमिकता..अन्य मांगों को भी पुरजोर तरीके से किया पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने जिला अध्यक्ष अरूण जायसवाल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक से मिलकर ज्ञापन दिया है। अरूण जायसवाल और संभागायुक्त ने संयुक्त संचालक ने बताया कि शासन को सामान्य शिक्षकों की ही तरह एलबी संवर्ग शिक्षकों को भी पदोन्नत में समान अवसर देना होगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ बिलासपुर इकाई ने संभागाध्यक्ष बसंत जायसवाल, जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल की अगुवाई में एलबी संवर्ग शिक्षकों को पदोन्नति में सामान अवसर दिए जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।

               संयुक्त संचालक को शिक्षक प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने बताया कि  छत्तीसगढ़ राज्य शासन एलबी संवर्ग शिक्षकों को अन्य सामान्य शिक्षकों की तरह पदोन्नति का समान अवसर दे। शासन इस बात की जानकारी राजपत्र में भी प्रकाशित करे। प्रतिनिधिमंजल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षकों के कुछ संगठन ने एलबी शिक्षक संवर्ग के हितों के खिलाफ ज्ञापन दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ इस प्रकार की गतिविधियों और विघ्नसंतोषियों का पुरजोर विरोध करता है।
 
                    शिक्षक नेताओं ने संयुक्त संचालक को लिखित मांग पत्र देते हुए कहा कि एलबी संवर्ग शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति के आधार पर गणना करते हुए प्रधानपाठक और  प्राचार्य पद पर पदोन्नति का सामान अवसर दिया जाए।  इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने  सहायक शिक्षकों एलबी की वेतन विसंगति, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, उच्चतर वेतनमान और क्रमोन्नति समेत अन्य मांगों का जल्द से जल्द निराकरण करने को कहा।
       
                संयुक्त संचालक से मुलाकात के दौरान संभाग के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, मनोज मिस्त्री, बलराम जोगी, सुरेंद्र डहरिया, रामसागर कश्यप, डिशपाल सिंह, सतीश महिलांगे, प्रेमलाल राय, लीलाधर पाठक, नितेश सोनाराजा, भरत यादव शामिल थे।
यह जानकारी जिला सचिव हरप्रसाद भारद्वाज ने दी।
close