मुंगेली जिले के कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगी अक्टूबर की तनख्वाह,कलेक्टर डॉ भूरे ने दिए निर्देश

Shri Mi
1 Min Read

मुंगेली।मुंगेली जिले के सभी शासकीय कर्मियों को दीप पर्व दीपावली के पूर्व उनका माह अक्टूबर का मासिक वेतन मिलेगा। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी विभागाध्यक्षों और कोषालय अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर डाॅ. भुरे ने कहा कि दीपावली पर्व एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व के पूर्व सभी शासकीय कर्मिया का माह अक्टूबर का मासिक वेतन मिलना चाहिए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

उनके मासिक वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचके शर्मा, अपर कलेक्टर राजेश नशीने, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close