छत्तीसगढ़िया आलम्पिकः लंगड़ी,फुगड़ी खेल की रहेगी गूंज..बिल्लस,पिट्ठुल,गिल्ली डंडा पर खिलाड़ी लगाएंगे दांव..पारम्परिक खेल में करेंगे 1740 खिलाड़ी शिरकत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का जिला स्तरीय आयोजन 18 नवम्बर से होगा। प्रतियोगिता में करीब 1740 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इस दौरान अलग अलग खेल विधा में अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन  राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में किया जाएगा।
 
               छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के क्रम में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन 6 अक्टूबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक पूरे राज्य में किया जा रहा है। जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का जिला स्तरीय आयोजन 18 से 24 नवम्बर तक राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इसके अलावा स्व. बी. आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में भी छत्तीसगढ़िया आलम्पिक खेेलों का आयोजन किया जाएगा।
 
              बताते चलें कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक 14 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के विभिन्न खेल विधाओं में लगभग 1740 प्रतिभागी खेल और कला का प्रदर्शन करेंगे। 18 नवम्बर को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सुबह 10 बजे से फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, बिल्लस, पिट्टूल में 210 प्रतिभागी शामिल होंगे। 19 नवम्बर को बांटी एवं गिल्ली डंडा में 270 प्रतिभागी शिरकत करेंगे। 20 नवम्बर को खो-खो में 360 प्रतिभागी अपनी कला और चपलता का प्रदर्शन करेंगे।
 
             21 नवम्बर को रस्साकस्सी में 270 प्रतिभागी और  22 नवम्बर को संखली में 210 प्रतिभागी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 23 नवम्बर को स्व. बी. आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में दौड़, लंबी कूद, लंगडी दौड़ खेल का आयोजन किया जाएगा। 120 प्रतिभागी शामिल होंगे।  24 नवम्बर को कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। करीब 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। 
close