रायपुर।राज्य शासन द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तरीय आंकलन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस आंकलन परीक्षा के आकस्मिक निरीक्षण के लिए अधिकारियों को तैयार किया गया है। लोक शिक्षण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर संचालक आर.एस.सिंह और सहायक संचालक मनोज नायर को जांजगीर, संयुक्त संचालक आर.एन.सिंह को रायपुर, संयुक्त संचालक के.सी. काबरा को दुर्ग, उप संचालक जे.पी.रथ को बेमेतरा, उप संचालक अंजाम्बर सिंह नेताम को महासमुंद, उप संचालक भोपाल तांण्डेय को बलौदाबाजार, सहायक संचालक अशोक नारायण बंजारा को कांकेर, सहायक संचालक एम.के. रघुवंशी को धमतरी, सहायक संचालक उषा कार्नवार और मृदला चन्द्राकर को राजनांदगांव, सहायक संचालक आर.के. त्रिपाठी को गरियाबंद और सहायक संचालक हरीश वरू को बालोद जिले के लिए निरीक्षण अधिकारी बनाया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
इन सभी निरीक्षण अधिकारियों के द्वारा कम से कम पांच विद्यालयों और एक अनुदान प्राप्त विद्यालय एवं आर.टी.ई. नार्म्स के अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश देने वाले एक अशासकीय विद्यालय का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित किया गया है।