5 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति, एक का तबादला

Shri Mi
1 Min Read

नयी दिल्ली- केंद्र सरकार ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को पदोन्नत कर मुख्य न्यायाधीश बनाने और स्थानांतरित करने की रविवार को घोषणा की।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश पर तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा का तबादला दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर किया है।अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी को पदोन्नत कर उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी प्रकार बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति ए.ए. सैयद को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति एस. एस. शिंदे को राजस्थान उच्च न्यायालय, गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति रश्मीन एम. छाया को गुवाहाटी उच्च न्यायालय और तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को इसी उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close