पुलिस कप्तान के कांधे पर मुख्यमंत्री और आईजी ने लगाया सितारा..प्रदेश मुखिया ने दी शुभकामनाएं.. आईजी और कमिश्नर ने दी पारूल माथुर को बधाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल कुछ घंटों के प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने डीएलएस कालेज स्थित कांग्रेस नेता बसंत शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही मौके पर मौजूद सभी लोगों को संबोधित किया। उन्होने बसंत शर्मा भावुक होकर किया। इसके बाद एक गरिमा मय कार्यक्रम में पुलिस कप्तान पारूल माथुर को पदोन्नति की शुभकामनाएं भी दी है। 
 
               अपने संक्षि्प्त प्रवास के बीच प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल बसंत शर्मा के प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान सीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पदोन्नति होने की शुभकामनाएं दी। 
 
               इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आईजी रतनलाल डांगी ने पारूल माथुर के कंधे पर स्टार लगाया। साथ ही उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव रश्मि सिंह विधायक तखतपुर और कमिश्नर बिलासपुर अलंग विशेष रूप से मौजूद थे।
close