मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा..वादा पर किया जाएगा अमल..प्रतिनिधिमण्डल को दिया भरोसा..लिपिकों के वेतनमान में अवश्य होगा सुधार..धैर्य रखें

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर—-छत्तीसगढ़ लिपिकों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर आश्वासन दिया है कि लिपिकों का वेतनमान में सुधार होगा। सरकार वादा पूरा करेगी।
 
                         लिपिक कर्मचारी संगठन के नेता प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अगुवाई में सीएम से निवास कार्यालय पहुंचकर वेतनमान सुधार की गुहार लगाई। लिपिकों के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम को मांग पत्र के साथ स्मरण पत्र भी दिया।
 
                 प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्वासन दिया कि सरकार लिपिकों के वेतनमान सुधार को लेकर गभीर है। घोषणा पर अमल अवश्य होगा। 
 
               संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की 17 फरवरी 2019 को बिलासपुर मे आयोजित लिपिक महाअधिवेशन मे मुख्य मंत्री ने प्रदेश के लिपिको के वेतनमान सुधार का आश्वासन दिया था। घोषणा पर दो वर्ष बीत जाने पर भी लिपिक वेतनमान कि घोषणा को अमल में नहीं लाया गया है। 
 
                  रोहित तिवारी ने बताया कि संगठन ने पिछले दिनों आंदोलन ज्ञापन दिया। मंत्रालय का घेराव कर शासन का ध्यानाकर्षण किया। इसी क्रम में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर घोषणा पर जल्द से जल्द अमल किए जाने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संघ प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि लिपिकों के वेतनमान सुधार की घोषणा पर सरकार गंभीर है। घोषणा पर अमल अवश्य किया जाएगा।
 
                मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल मे संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, बिलासपुर जिला अध्यक्ष सुनील यादव , सूर्य प्रकाश कश्यप, प्रदीप शर्मा, सुनील नायडू, प्रशांत पाण्डेय शामिल थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close