मुख्यमंत्री से बिलासपुर को करोड़ो की सौगात..8 गौठानो में खुलेगा औद्योगिक पार्क.. कार्यक्रम के बीच विधायक ने छोड़ा मंच

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—राष्ट्रपिता महात्मा गाधी की जयंति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को प्रदेश भर के गोठानो में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना का वर्चुअल शुभारम्भ किया। इसी क्रम में संसदीय सचिव, तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ने जिले के  8 गोठानो में महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रीज पार्क (रीपा) की स्थापना के लिए शिलान्यास किया। 
 
                      जिले में रीपा के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम तखतपुर ब्लॉक के ग्राम बेलपान में  आयोजित किया गया। संसदीय सचिव रश्मि सिंह के मुख्य आथित्य में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 8 गौठानों  रीपा का शिलान्यास किया। सभी 8  औद्योगिक पार्क जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत कंचनपुर, मझगांव, मस्तूरी के परसदा वेद, बेल्टुकरी, तखतपुर के  गनियारी, बेलपान और बिल्हा के अकलतरी और धौरामुड़ा गौठान में बनाए जाएंगे।
 
              ग्रामीण औद्योगिक पार्क कंचनपुर में मिल्क प्रोसेसिंग, मिनी पशु आहार, एचडीपीई बैग निर्माण, मझगांव में पोल्ट्री लेयर बर्ड चिक, मशरूम, नमकीन निर्माण ईकाई लगेगी। परसदा वेद में  फ्लाई ऐश ब्रिक्स, डिटर्जेंट निर्माण, मशरूम इकाई लगेगी। बेल्टुकरी में माइक्रोलेयर पोल्ट्री, बेकरी निर्माण, गारमेंट निर्माण, गनियारी में टासरसेलिंग, गारमेंट निर्माण, रेस्टोरेंट, बेलपान में मशरूम उत्पादन, मसाला प्रसंस्करण यूनिट स्थापित होगा।अकलतरी में मिनी पशु आहार इकाई, माइक्रोलेयर पोल्ट्री और धौरामुडा में  बांस उत्पादन, मत्स्य पालन और पोहा उत्पादन की ईकाई स्थापित होगी।  प्रत्येक रीपा के लिए दो-दो करोड रुपए स्वीकृत है। राशि से मशीनरी, शेड निर्माण, रोड, बिजली, पानी आदि कार्य शामिल हैं।
 
                संसदीय सचिव सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि रीपा के माध्यम से  जिले का आर्थिक विकास होगा। रश्मि सिंह ने योजना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद भी दिया। उन्होने बताया कि योजना से रोजगार का रास्ता निकलेगा। ग्रामीण जन जीवन रीपा के माध्यम से गांव आत्मनिर्भर बनेगा।
 
             इस अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पांडे, सरपंच सुनीता यादव,कलेक्टर सौरभ कुमार, जिला पंचायत सीईओ जय श्री जैन, विजय केसरवानी, विजय पांडे,  बड़ी संख्या में महिला स्वसहायता समूहों की  महिलाएं, ग्रामीणजन, किसान और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
 
विधायक शैलेष ने किया बहिष्कार
       
                बेलपान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में संगठन के नेताओं के साथ बिलासपुर विधायक ने भी शिरकत किया। लेकिन नारज विधायक शैलेष पाण्डेय ने  मुख्यमंत्री के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही मंच छोड़ दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर तखतपुर और बिलासपुर विधायक के बीच बहस हो गयी। बात एक दूसरे के कार्यक्रम में शामिल होने और नही होने तक पहुंच गयी।
      
        लोगों ने देखा कि दोनो विधायक एक दूसरे की तरफ उंगली दिखाते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो विवाद किसी मामूली बात को लेकर हुई। बढ़ते विवाद को उपस्थित कांग्रेस नेताओं शांत कराने का प्रयास किया।
 
                इसके पहले मुख्यमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम शुरू होता। नाराज बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय ने मंच और कार्यक्रम का बहिष्कार कर बिलासपुर रवाना हो गए। बहरहाल मामले में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 
TAGGED: ,
close