मुख्यमंत्री ने जिले के कृषकों को दी 34 करोड़ 46 लाख रूपए की सौगात

Shri Mi

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त के तौर पर जिले के 42 हजार 999 पंजीकृत कृषकों के बैंक खाते में 34 करोड़ 46 लाख 98 हजार 308 राशि का अन्तरित किया इसी प्रकार गोधन न्याय योजनांतर्गत 4546 क्विंटल गोबर क्रय का 7 लाख 51 हजार 723 रूपए का अन्तरित किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत तीसरी किस्त का भुगतान विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के 9154 कृषकों को 7 करोड़ 61 लाख 35 हजार 125 रूपए, विकासखण्ड कुसमी के 1976 कृषकों को 1 करोड़ 84 लाख 54 हजार 232 रूपए, विकासखण्ड राजपुर के 7378 कृषकों को 6 करोड़ 12 लाख 95 हजार 343 रूपए, विकासखण्ड वाड्रफनगर के 13605 कृषकों को 9 करोड़ 62 लाख 69 हजार 697 रूपए, विकासखण्ड बलरामपुर के 6712 कृषकों को 6 करोड़ 39 लाख 91 हजार 955 रूपए तथा विकासखण्ड शंकरगढ़ के 3274 कृषकों को 2 करोड़ 85 लाख 91 हजार 954 रूपए की राशि का भुगतान किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close