कैबिनेट विस्तार के लिए अगले हफ्ते दिल्ली जा सकते हैं मुख्यमंत्री,12 से पहले संभावना

Shri Mi
2 Min Read

जयपुर।अगले हफ्ते राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार का विस्तार कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विस्तार से पहले गहलोत दिल्ली जाकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इसके लिए वे अगले हफ्ते की शुरुआत में ही दिल्ली रवाना हो सकते हैं। संभावना यह भी है कि 12 नवंबर तक गहलोत अपने कैबिनेट का विस्तार करें क्योंकि इसके बाद उनके तीन मंत्री शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, भरोसी लाल जाटव इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों को लेकर 18 नवंबर तक दुबई टूर पर रहेंगे। राहुल गांधी से मुलाकात में राजनीतिक नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट विस्तार के साथ करीब 8 से 10 राजनीतिक नियुक्तियों की एक छोटी लिस्ट भी जारी होने की संभावना बताई जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

विस्तार में पायलट गुट के तीन से चार समर्थकों को एडजस्ट किया जा सकता है। विस्तार में एससी दो और एक महिला को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। इनके अलावा निर्दलीय विधायकों और बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायको में से भी दो से तीन मंत्री बनाए जा सकते हैं। गहलोत सरकार में मौजूदा मंत्रिमंडल की संख्या 21 है। इसके अलावा विधानसभा में एक डिप्टी स्पीकर का पोस्ट भी खाली है। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी तथा शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा यदि पूरी तरह से संगठन में लिया जाता है तो कुल 13 पोस्ट बचती है।जिन्हें विस्तार में भरा जा सकता है। हालांकि विस्तार के बाद भी इनमें दो से तीन खाली रहने की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close