मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रतापगढ़ियों के बीच.. मांगा आशीर्वाद..राजेन्द्र ने भी साझा किया मंच

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– छत्तीसगढ माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतापगढ़ में विशाल आमसभा को संबोधित किया। जनता जनार्दन से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का आशीर्वाद मांगा।  उन्होने कहा उत्तरप्रदेश की जनता बहुत समझदार है। भाजपा की फूट डालो राज करों की नीति को भी समझ चुकी है। इस दौरान बिल्हा विधानसभा कांग्रेस छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा किया। जानकारी देते चलें कि राजेन्द्र शुक्ला को प्रतापगढ़ जिला का पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                     बुधवार को उत्तरप्रदेश में प्रतापगढ़ियों की विशाल आमसभा को छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रतापगढ़ जिले के सदर विधानसभा में संबोधन के दौरान छत्तीसगढ़ विकास का मॉडल पेश किया। साथ ही भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा ने भी शिरकत किया।
 
                           मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योगी सरकार के खिलाफ आक्रमक रवैया अपनाया। उन्होने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता का भाजपा, सपा और बसपा ने केवल और केवल शोषण किया है। भाजापा हो या बसपा सभी ने अपने और अपनों के हित में भाई-भाई के बीच लड़वाया है। धर्म और संप्रदाय की राजनीति कर उत्तर प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया है।
 
            लेकिन उत्तरप्रदेश की जनता अब समझ चुकी है। और इन्हें समझाने को पूरी तरह से तैयार बैठी है। यही कारण है कि स्मृति ईरानी को रोड शो कार्यक्रम को छोड़कर भागना पड़ा है। क्योंकि जनता ने फैसला कर लिया है कि  भाजपा को उखाड़ फेंकना है। कांग्रेस की सरकार को बनाना है। 
 
          प्रतापगढ़ के पर्यवेक्षक और बिल्हा विधानसभा के छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है। साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास कार्यो को साझा कर विकास की सच्ची तस्वीर पेश किया है। जनता ने भी फैसला कर लिया है कि कांग्रेस सरकार की अगुवाई में उत्तरप्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयों को गढ़ना है।
 
              इस अवसर पर प्रतापगढ़ सदर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ नीरज त्रिपाठी , पट्टी विधानसभा की प्रत्याशी सुनीता पटेल , मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा , राजेन्द्र शुक्ला समेत छत्तीसगढ़ से मनोज पांडेय, देवी ठाकुर, गौरव ठाकुर, मुन्ना कौशिक , विष्णु धनकर समेत कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 
विदित हो कि राजेन्द्र शुक्ला विगत तीन महीनों से अपने समर्थकों के साथ उत्तरप्रदेश के अपने प्रभार क्षेत्र में सक्रिय होकर चुनाव प्रचार कर रहे है और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने कड़ी मेहनत कर रहे है ।
close