बच्चों ने सीखा बेड और गुड में भेद..छेड़छाड़ से बचने पुलिस ने दिया टिप्स..कराया थाना भ्रमण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– शासन की विशेष पहल और पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन में बाल सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों की टीम छतौना स्थित शासकिय हाई स्कूल और शासकीय प्राथमिक शाला लिंगियाडीह  बच्चों के बीच पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम ने बच्चों को अपराध से बचने विशेष टिप्स दिए। साथ ही मन लगाकर पढ़ाई करने को भी कहा।
        
                पुलिस टीम ने स्कूल के बच्चों को थाना भम्रण कराया। साथ ही थाना के कामकाज की जानकारी दी गयी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी, चकरभाठा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिर्की ने स्कूली बच्चो को जरूरी टिप्स भी दिए।
 
                        इस दौरान अधिकारियों समेत अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के पदाधिकारियो ने स्कूली बच्चो को मानव अधिकार से अवगत कराया। गुड टच और बेड टच के बारे में बताया गया। इसके अलावा कोरोना से बचाव समेत साफ सफाई को लेकर पुलिस टीम ने टिप्स दिए। 
 
             सीमा वर्मा , राहुल जायसवाल की टाम ने बच्चो का हेयर ट्रीमिंग किया। स्कूली बच्चो ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। बच्चों को सडक दुघर्टना के बारे मेें बताया गया। डायल 112 की उपयोगिता की भी जानकारी दी गयी।
 
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
 
                  शासकीय प्राथमिक  शाला लिंगियाडीह में  चाइल्ड लाइन और एनजीओ लायन क्लब के साथ मिलकर पुलिस टीम ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। डॉ बरखा सिंह और डॉ सुरभि राजगीर ने 47 बच्चों का स्वास्थ्य  परीक्षण किया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय विंध्यसार जाकर बच्चों को गुड टच बैड टच ,पोस्को एक्ट की टीम ने जानकारी दी। बाल अधिकारों के बारे में बताया गया। इस दौरान करोना से बचाव समेत मास्क की उपयोगिता सफाई के महत्व के बारे में भी बताया गया।
 
       
close