बच्चों ने समझा बूझा निजात अभियान का अर्थ…सीपत में महिला गांजा के साथ पकड़ायी..पांच किलो मादक पदार्थ भी बरामद

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बिलासपुर—सीपत पुलिस ने आपरेशन निजात के दौरान मचखंडा से पांच किलो गांजा के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आरती साहू है। बरामद गांजा की बाजार कीमत करीब पचास हजार रूपयों से अधिक है। महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर ने बताया कि मचखंडा निवासी आरती साहू अपने घर से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रही है। सूचना के बाद तत्काल रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया। महिला आरोपी आरती साहू को पतासाजी के बाद पांच किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है। इस दौरान मांगे जाने पर महिला ने किसी प्रकार का  वैध दस्तावेज पेश नहीं किया है। महिला आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी )के तहत गिरफ्तार कर जुडिशल  रिमांड पर भेजा गया है।
मगरपारा में चलाया गया निजात अभियान
सिविल पुलिस ने मगरपारा स्थित आत्मानन्द स्कूल में निजात अभियान चलाकर अपराध और अपराधिक गतिविधियों के बारे छात्र छात्राओं समेत आम जनता को अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा समाज और भविष्य के भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है। हमें ना केवल नशा से बचना है बल्कि लोगों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करना है। 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा नाश का जड़ है। जब तक हम अपने जीवन से नशा दूर नहीं करते या दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित नहीं करते है। तब तक विकास संभव नहीं है। हमे पता होना चाहिए कि नशा पल भर का सुख और जीवन भर दुख देना का माध्यम है। हमें इस प्रकार की किसी भी गतिविधियों से दूर रहने की जरूरत है।
CM ने क्यों कहा..तखतपुर से गहरा नाता..SDM कार्यालय का दिया तोहफा..कहा..190 करोड़ रूपए से NH बनाने का एलान
READ