बच्चों ने जीता आयोजकों का दिल..विजेताओं का किया गया सम्मान.अब जिला स्तर पर करेंगे प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
पाली रजकम्मा—रजकम्मा संकुल में अमृत महोत्सव मनाया गया। गरिमामयी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य राजीव जोगी ने शिरकत किया। जोगी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए समस्त प्रतिभागियों को आशीर्वचन दिया।
 
            पाली ब्लाक स्थित रजकम्मा संकुल में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रभारी जीवन सिंह मरकाम ने बताया कि इस दौरान मुख्यअतिथि की उपस्थित में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी चयनित प्रतिभागी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन ब्लॉक और फिर जिला पर करेंगे।
 
                व्याख्याता विनोद जायसवाल ने बताया कि अमृत महोत्सव के अवसर पर निबंध,वाद -विवाद और विविध कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बच्चों ने पंचायती और निकाय व्यवस्था को लेकर निबन्ध प्रतियोगिता में शिरकत किया। निबंध प्रतियोगिता में  हाई स्कूल   मदनपुर से राजकुमारी,चित्रकला में चांदनी कंवर ,नृत्यकला में विमलेश्वरी,वाद विवाद प्रतियोगित में विक्रम ने स्थान बनाया। प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
 
              कार्यक्रम में अर्चना किंडो ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में माध्यमिक शाला रजकम्मा के प्रधानपाठक प्रभा लकरा,हाई स्कूल से कुमदिनी,माध्यमिक शाला से नीता खांडे,सुरुचि शर्मा,पुष्पा सागर,कुमदिनी चौबे सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
TAGGED: ,
close