videoःचिटफण्ड कम्पनी का तीसरा डायरेक्टर भी गिरफ्तार..हरियाणा में पकड़ाया शातिर..सम्पत्ति कुर्क

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस ने हरियाणा राज्य से चिटफण्ड मामले में पीएसीएल के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। एडिश्नल एसपी रोहित झा ने बताया कि प्रदेश में चिटफण्ड के माध्यम से लोगों के साथ ठगी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर पुलि सने हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में लगा कर लगातार आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
 
             एडिश्नल एसपी रोहित झा ने बताया कि पीएसीएल कंपनी और आरोपी के खिलाफ  जिले में 1 अपराध दर्ज है। कंपनी ने करीब 25 लाख रूपयों का धोखाधड़ी किया है। जबकि राज्य के अलग-अलग जिलो रायपुर, बिलासपुर, कांकेर, बलौदाबाजार, दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, सूरजपुर, महासमुन्द, कोरिया में 20 से अधिक अपराध दर्ज हैं। लगभग 5 करोड़ रूपय भोली भाली जनता से ठगा है।मामले में 5252 निवेशकों ने लगभग 9,59,94,607 /रूपये को लेकर आवेदन दिया है।
 
             रोहित झा के अनुसार आरोपी डायरेक्टर अनिल चौधरी लेघा पिता सोहन सिह को भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है । प्ररकण में अबतक 03 डायरेक्टर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
      रोहित कुमार झा ने बताया कि विभिन्न कम्पनियों के खिलाफ दर्ज चिटफंड के प्रकरणो में टीम का गठन किया गया है। पुलिस पीएसीएल कंपनी के फरार आरोपीयो की पतासाजी कर रही है। आरोपी को मशक्कत के बाद हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।आरोपी के खिलाफ थाना रतनपुर में अपराध दर्ज है।
 
            कम्पनी और आरोपियों ने दोगुनी करने का लालच देकर लोगो से करोडो रूपये जमा करवाया। बदले में बांड भी दिया। बाद में आफिस में ताला लगाकर फरार हो गया। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस टीम को  हरियाण भेजा गया था।
 
             एडिश्नल एसपी के अनुसार आरोपी की चिन्हित संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा। मामले में कलेक्टर से पत्राचार किया जा रहा है।
close