डेढ़ किलो चांदी और सोना पार…कुल 7 लाख की चोरी…बदमाश सीसीटीवी में कैद..अब चोर की तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171208-WA0033बिलासपुर–बीती रात चोरों ने बुधवारी बाजार में पुष्पा ज्वैलर्स को निशाना बनााया। अज्ञात चोर ने सात लाख की सोने चांदी के सामान पर हाथ साफ किया। सूचना और शिकायत के बाद पुलिस मौेके पर पहुंची। जरूरी जांच पड़ताल के बाद मामले को दर्ज किया। दुकान से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है। तोरवा थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 बीती रात चोर ने बुधवारी बाजार के एक ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया। मालिक को मामले की जानकारी दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सुबह हुई। दुकान संचालक हेमुनगर निवासी के.के.मन्ना ने बताया कि रात्रि को करीब 9 बजे दुकान बंद कर बापूनगर स्थित घर गया। सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने बुधवारी आया। दुकान खोलने के बाद देखा की फाल्स सीलिंग को काटा गया है। अन्दर जाकर देखा तो टिन के शेड को भी खिसकाया गया।

                             मन्ना ने बताया कि मामले को समझने में देर नहीं लगी। तुरन्त सामान को चेक किया। मामले की जानकारी तत्काल तोरवा पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।

      पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हो गयी है। चोर को जल्द ही पकड लिया जाएगा। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने के.के.मन्ना की शिकायत के आधार पर बताया कि चोरों ने 200 ग्राम सोने की चोरी की है। इसके अलावा आरोपियों ने डेढ़ किलो चांदी को भी पार कर दिया है।

                        चोरी की गयी सामान की कीमत करीब सात लाख रूपए से अधिक हैं। आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

close