सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ..लाखों के जेवरात की हुई चोरी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर— दीवाली की रात सूने घर का फायदा उठाते हुए चोरों ने शंकर सिंह का दिवाला निकाल दिया। जानकारी के अनुसार घटना के समय शंकर सिंह अपनी मां के निधन पर दशगात्र में शामिल होने रायपुर गया था। शंकर की पत्नी वृंदा सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर गयी थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                हेमुनगर निवासी शंकर सिंह और उसकी पत्नी मां के दशगात्र में शामिल होने रायपुर गए थे। दीवाली की रात चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया है। तोरवा थाना से मिली जानकारी के अनुसार शंकर सिंह ने रायपुर से लौटने के बाद पुलिस को जानकारी दी कि दिवाली की रात्रि चोरों ने जेवरात को पार कर दिया है।

                                  शंकर सिंह ने तोरवा पुलिस को बताया कि चोरों ने सोने चांदी के जेवरात समेत करीब एक लाख रूपए से अधिक की सामान की चोरी की है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
close