चौकीदार सोता रहा..अडानी ने लूट लिया बैंक…हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेसियों ने बताया..भूपेश ने दिया पचपेढ़ी को विशेष तोहफा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— पचपेढ़ी में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष और युवा कांग्रेस नेता जयंत की अगुवाई में कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कर स्थानीय जनता से संवाद किया। सरकार की रीति नीति को घर घर तक पहुंचाया। साथ ही केन्द्र सरकार फिरकापरस्त नीतियो से भी अवगत कराया। युवा कांग्रेस नेता जयंत मनहर ने बताया कि केन्द्र सरकार की अंग्रेज परस्त जाति धर्म, अमीर गरीब के बीच बंटवारा की नीतियों से देश को खतर बढ़ गया है। जनता को यही सब बताने राहुल गांधी ने हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा का निर्देश दिया है। 
 एक दिन पहले पचपेढ़ी में कांग्रेस नेताओं ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेन्द्र राय और युवा कांग्रेस नेता जयंत मनहर की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर जनता से संवाद किया। घर घर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के बारे में बताया। साथ ही योजनाओं के क्रियान्यवयन को लेकर बातचीत कर वस्तुस्थिति का जायजा भी लिया।
युवा कांग्रेस नेता जयंत मनहर और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को पचपेढ़ी को तहसील बनाए जाने पर बधाई दी। जयंत मनहर ने जनता से संवाद के दौरान बताया कि शासन की योजनाएं और सहुलियतें जन जन तक पहुंचे। इसी बात को केन्द्र में रखकर राज्य सरकार के मुखिया ने पचपेढ़ी को तहसील बनाकर स्थानीय लोगों को तोहफा दिया है। अब किसी को मस्तूरी तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पचपेढ़ी तहसील बनने से अब ना तो समय बरबाद होगा और गरीबों को खर्च की समस्या से छुटकारा भी मिलेगा।
     मनहर ने बताया कि प्रदेश सरकार का मूल मंत्र गांव का समग्र विकास है। सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जनता से सीधे संवाद हो..इन्ही बातों को ध्यान में रखकर पचपेढ़ी को तहसील बनाया गया है। जंयत ने जनता को बताया कि प्रदेश मुखिया और पीसीसी के निर्देश पर आज जनप्रतिनिधि हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से घर घर पहुंच कर जनता के बीच सुख दुख को साझा कर रहे हैं। 
जनता को नेताओं ने बताया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के चलते इस समय देश कठिन दौर से गुजर रहा है। चौकीदार सोता रह गया…और अडानी गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को लाकर तोड़कर फरार हो गया। बावजूद इसके केन्द्र की मोदी सरकार अडानी को बचाने पूरी तागत लगा दी है। अब जनता को अपनी जिम्मेदारी निभाना है…। प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों को केन्द् में रखकर केन्द्र की फिरकापरस्त ताकतों को सबक सिखाना है।
  कांग्रेस नेताओं की हाथ से जोड़ो यात्रा का समापन रेस्ट हाउस से शुरु होकर गांधी चौक में हुआ। हाथ जोड़ो यात्रा और विजय जुलुस का स्थानीय लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। तहसील बनने की खुशी में फटाखा फोड़कर ढोल ताशे के साथ खुशियों का इजहार किया। विजय जुलुस की अगुवाई कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने भी जनता को संबोधित किया। जुलूस में जयंत मनहर और ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रमुख के अलावा पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, जी एस जौहार , क्रांति भारद्वाज , राजू तिवारी,सुकृता खूंटे , पुत्तन दुबे, अशोक रजवाल , डॉ. आर के वर्मा , उदय भार्गव , केशव साहू  शामिल हुए। जुलुस में शामिल सभी लोगों ने जनता के बीच भूपेश सरकार की योजनाओं का पाम्पलेट वितरित किया।
Share This Article
close