नगर विधायक शैलेष पाण्डेय को मिर्जापुर जिले का प्रभार..पांच विधानसभा का करेंगे को-आर्डिनेशन.. उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी की मांग शैलेष हुए रवाना..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेस नेता बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पांडेय को हाईकमान ने उत्तर प्रदेश चुनाव में चुनाव प्रचार का जिम्मा दिया है। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मांग पर मिर्जापुर जिले की जिम्मेदारी मिली है। शैलेष पाण्डेय मिर्जापुर में को-आर्डिनेटर की भूमिका में रहेंगे। जानकारी देते चलें कि क्षेत्र से भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी नाता है।
 
                  बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मांग पर हाईकमान ने मिर्जापुर में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी है। शैलेष पाण्डेय को मिर्जापुर विधानसभा चुनाव का कोआर्डिनेटर बनाया गया है। 
 
                                 देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में नगर विधायक शैलेष पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मिर्जापुर का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। जानकारी देते चलें कि पूर्व में भी नगर विधायक को रायबरेली और फतेहपुर जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
 
                शैलेष पाण्डेय को दिए गए पत्र में उल्लेख किया ग.या है कि संगठन में दीर्घकालिक अनुभवों और राजनीतिक क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए मिर्जापुर का कोआर्डिनेटर बनाया गया है। मिर्जापुर में 5 विधानसभा क्षेत्र चुनार, मिर्जापुर, मडिहान, छानबे, मझवां है। नगर विधायक शैलेष पांडेयकांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।
close