नगर विधायक ने केन्द्र सरकार को बताया निरंकुश..कहा.. देश महंगाई में जल रहा..रेलवे कर्मचारियों को बनाया जा रहा निशाना..इतिहासकारों ने इसे ही बताया तानाशाही

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—रेल मजदूर यूनियन के साथ विधायक शैलेष पाण्डेय दीपावली मिलन किया। यूनियन ने कार्यक्रम का आयोजन रेलवे क्षेत्र के बंगला यार्ड स्थित मजदूर यूनियन कार्यालय में किया। इस दौरान विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि जनता और रेल कर्मचारी दोनो ही मोदी सरकार से नाराज़ हैं।  जहां एक तरफ रेल के पहियों को ब्रेक लगा दिया गया है तो दूसरी तरफ बेतहाशा महंगाई से गरीबों की कमर टूट गयी है। केन्द्र सरकार की दमनात्मक नीति से सरकारी कर्मचारी भी परेशान हैं। 
 
               रविवार को को रेलवे क्षेत्र बंगला यार्ड स्थित रेल मजदूर यूनियन कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विधायक ने इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को दीपावली की बधाई  साझा किया। कार्यक्रम में नागपुर, रायपुर और बिलासपुर डिविजन के सैकड़ों कर्मचारियों ने शिरकत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ नेता नागेश्वर मिश्र ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी शिवा मिश्रा, पार्षद साई भास्कर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत में संगठन के दिवंगत लोगों की स्मृति में मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों ने शहीद वेदी में श्रद्धासुमन अर्पित किया।
 
                  अपने संबोधन में नगर विधायक शैलेष पांडेय ने केंद सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल किए। साथ ही जनता को आने वाली परेशानियों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि गाड़ियों के रद्द होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा का केन्द्र सरकार को बिलकुल भी अहसास नहीं है। यदि है तो इस आचरण को इतिहास में तानाशाही के रूप में जाना जाता है।
 
                 विधायक पाण्डेय ने कहा कि देश भयंकर महंगाई की आग में जल रहा है। इसके लिए केवल और केवल केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। भाजपा शासित राज्यों में महिला सुरक्षित नहीं है। केंद्र की दमनात्मक नीति के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों में भी आक्रोश है। विधायक ने इस दौरान रेलवे कर्मचारियों को हर संघर्ष में साथ देने का वादा किया। दुहराया कि हम वादा करके मुकरने वालों में नहीं है।
 
          कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नागेश्वर मिश्र ने केंद्र सरकार की नीतियों पर आक्रोश जाहिर किया। उन्होने कहा कि देश के लिए संकट काल है। रेल मजदूर यूनियन के साथियों के साथ हर मोर्च  पर खड़ा है। कर्मचारी हित में अंतिम सांस तक जंग लड़ेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्र ने कहा केन्द्र सरकार की कर्मचारी विरोधी रवैया से लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र के साथ  रेल तंत्र को बचाने के लिए हमें कंधे से कंधा मिलाकर नकारात्मक शक्तियों का विरोध करना होगा।
 
               संगठन के महासचिव रिजवान ने इस दौरान संगठन की स्थापना उद्देश्यों  को कर्मचारियों के सामने रखा। उन्होने कहा कि अब समय आ गया है कि हम आंदोलन के लिए तैयार हो जाएं। पार्षद साई भास्कर ने उपस्थित सभी साथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रदर्शन किया।
 
                            कार्यक्रम में नागेश्वर मिश्रा, एम ए रिजवान, तापस सेन, मो अली इमरान, सुशिल उईके, जगदीश बंजारे, वाई आर राव सहित बड़ी संख्या में यूनियन के लोग शामिल हुए।
close