संकट में शहर की कानून व्यवस्था..4 नाबालिगों ने की चाकूबाजी..1नाबालिग की मौत दूसरा घायल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—इधर जब प्रदेश के मुखिया बिलासपुर वासियों पर जब सौगात बांट रहे थे। ठीक उसी समय चार नाबालिगों ने एक मासूम को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। नासमझ चारो नाबालिगों ने एक दिन पहले धक्का किए जाने की बात पर 25 फरवरी को चाकूबाजी के दौरान दूसरे नाबालिग को गंभीर  रूप से घायल कर दिया है। घायल की इलाज इस समय अस्पताल में हो रहा है। 
 
            प्रदेश के मुखिया जब बिलासपुर वासियों को विकास की सौगात बांट रहे थे। ठीक उसी दौरान बेहतर कानून व्यवस्था की दावा करने वाली पुलिस को चार नाबालिगों ने शर्मसार किया है। चार नाबालिगों ने दूसरे गुट के अन्य नाबालिगों पर जानलेवा हमला कर एक को मौत के घाट उतार दिया है। जबकि दूसरा गभीर रूप से घायल हो गया है।
 
                    पुलिस के अनुसार तैयबा चौक तालापारा निवासी मोहम्मद शाकिर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24-फरवरी को अपने नाबालिगक साथियों के साथ तालापारा स्थित समता कॉलोनी के गार्डन में बैठे थे। बाहर निकलते समय नाबालिग लड़को के साथ धक्का लगने को विवाद हो गया। इसके बाद सभी लोग अपने घर चले गए। 
 
          प्रार्थी ने बताया कि  25 फरवरी को नाबालिग दोस्तों के साथ समता कॉलोनी गार्डन में दोपहर करीबन 3 बजे बैठे थे। और सभी लोग मिलकर मोबाइल में गेम खेल रहे थे । इसी दौरान पहले दिन धक्केबाजी को लेकर  विवाद में शामिल सभी नाबालिग लड़के गार्डन पहुँचे।  और पुरानी बात को दुहराने लगे। गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगे।
 
               इसी दौरान एक नाबालिग लड़का धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिसमे दो लड़कों  को  गंभीर चोट पहुंची। चाकू मारने के बाद सभी लड़के मौके से फरार हो गए। मोहम्मद शाकिर ने बताया कि अन्य दोस्तों के साथ घायल  दोनों दोस्तों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक लड़के को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल गंभीर लडके का इलाज चल रहा है। लड़के के छाती और गर्दन मे गहरी चोट है।
 
             रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद घटना स्थल और तालापारा में अलग-अलग स्थानों से चार नाबालिकों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर सभी ने मृतक और उनके दोस्तों के साथ मारपीट कर घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों को हिरासत में मोटर सायकल और चाकू को बरामद किया गया। सभी नाबालिगो को  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया। 
Share This Article
close