सिविल जजों का किया तबादला, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने 8 क्लास टू सिविल जज व दो क्लास वन जजों का स्थानांतरण किया है। आदेश के अनुसार क्लास टू जज सतीश कुमार खाखा को दल्ली राजहरा से वाड्रफनगर, अनिता कोशिमा रावटे को राजनांदगांव से पंडरिया, विवेक नेताम को रायपुर से दुर्ग, द्विजेन्द्रनाथ ठाकुर को घरघोड़ा से दुर्ग, अविनाश कुमार दुबे को पंडरिया से दंतेवाड़ा, सोनी तिवारी को दुर्ग से दल्ली राजहरा, आलोक कुमार अग्रवाल को वाड्रफ नगर से रायपुर तथा अंकिता यदु को मुंगेली से रायपुर स्थानांतरित किया गया है।इसके अलावा क्लास वन जज पंकज आलोक तिर्की खैरागढ़ से रामानुजगंज तथा विवेक गर्ग सूरजपुर से खैरागढ़ भेजे गए हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close