2 गुटों के बीच संघर्ष..बेकाबू होने से पहले..हालात पर पुलिस नियंत्रण..10 गिरफ्तार..एडिश्नल ने कहां ….साम्प्रदायिक रंग देने वालों पर पुलिस की नजर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
        
बिलासपुर—- मामला इसके पहले साम्प्रदायिक रूप चोला पहनता..पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच मारपीट होने के बाद पैदा हुए तनाव को संभाल लिया है। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोगों को अफवाह से बचकर सामाजिक सौहार्द्ध को कायम रखना है।
 
                एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि महिमानगर सिरगिट्टी निवासी विकास श्रीवास और इस्माइल खान के बीच 20 सितम्बर को इस्माइल फास्ट फूड चिकन सेन्टर के सामने  मोटरसायकल खडी किए जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर 6 अक्टूबर की रात्रि करीब 10:30 बजे फास्ट फूड संचालक इस्माइल अपने साथी संतू तिवारी और अन्य के साथ तलवार, हॉकी स्टिक वेल्ट, डंडा लेकर विकास के घर पहुंचा। परिजनों के साथ मारपीट कर इस्माइल और उसके साथी फरार हो गए।
 
               घटना की जानकारी के बाद बदला लेने के लिए विकास यादव भी अपने साथियों के साथ इस्माइल खान के घर पहुंचा। परिजनों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घर में घुसकर तोड़फोड़ भी किया।
 
                 मामले की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घेराबन्दी कर दोनों गुटों से मारपीट के आरोप में 10 लोगों को धर दबोचा गया है।
 
गिरफ्तार किए गए आरोपी
 
1.  नितेश चौहान पिता मनोज कुमार चौहान 18 साल 05 माह पता दुर्गा बाड़ा सिरगिट्टी
2. नीरज साहू पिता गुड्डू साहू 18 साल पता नयापारा सिरगिट्टी
3. अभिषेक यादव पिता जगदीश यादव 19 साल पता इमली पारा थाना सिविल लाइन 
4 प्रियांशु बक्शेल पिता विशाल 18 साल 04माह 
5.ऋषभ बैरिशाल पिता विशाल 18 साल 02 माह पता न्यू लोको कॉलोनी 
6. अभिषेक कुमार चौहान पिता रंजीत कुमार 20 साल पता 
7. संतु उर्फ संत कुमार तिवारी पिता मनोज कुमार तिवारी 21 साल इमलीपारा सिविल लाइन 
.8 मो इस्माइल पिता मो इक़बाल 23 साल पता गोविंद नगर 
 9.विकाश श्रीवास  पिता घनश्याम 22 साल पता महिमा नगर सिरगिट्टी 
10.सूरज राजपूत पिता रामखिलावन राजपूत 19 साल.निवासी नयापारा पावर हाउस थाना सिरगिट्टी
 
अपराध दर्ज…
 
          एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि घटना के बाद पेट्रोलिंग पार्टी लगातार सक्रिय है। किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। पकड़े आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,147,148,149,506,427,147,148,149,458,427,2 94,506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
कार्रवाई को दिया सफल अंजाम
 
            आरोपियों के धरपकड़ कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सहायक उपनिरीक्षक जीवन जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौरसिया, प्रधान आरक्षक सोमनाथ यादव, धनराज कुम्भकार,ओम मिश्रा, मिथलेश सोनी, प्रदीप सोनी, अफाक खान, रंजीत खलखो, बोधुराम कुम्हार कमलेश शर्मा की अहम भूमिका रही।
close