लिपिक नेता रोहित ने कहा..कानून की दुहाई देने वालों ने किया शर्मसार..दोषियों पर करें कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा,आयोजित,लिपिक संघ,मांग,संचालक ,ज्ञापन,raipur,bilaspur,chhattisgarh,news,mantralay,atal nagar,
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने रायगढ़ मं तहसीलदार और लिपिक से मारपीट की घटना को शर्मशार करने वाला बताया  है। रोहित ने कहा कि अधिवक्ताओं की इस हरकत की जितनी निन्दा की जाए..बहुत कम है। मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 
 
                लिपिक कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा कि रायगढ़ में अधिवक्ताओं ने सीमाओं को तोड़ा है। तहसीलदार और लिपिक से मारपीट की घटना शर्मसार करने वाली है। घटना की लिपिक संगठन घोर निन्दा करता है। साथ ही दोषी अधिवक्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी करता हूं।
  
              प्रदेश नेता रोहित ने बताया कि रायगढ़ में वकीलों ने नायब तहसीलदार और लिपिको से मारपीट किसी भी दृष्टि से उचित नहीं हैँ। यदि शासकीय कर्मचारी से कोई शिकायत हैँ तो बातों को रखने के लिए कई फोरम है। कानून की दुहाई देने वाले वकीलों ने कानून को हाथ में लेने का काम किया है। इसे किसी भी सूरत में उचित नहीं कहा जा सकता है।
 
        संगठन शासन से निष्पक्ष जांच की मांग करता है। साथ ही सख्त कार्रवाई की उम्मीद भी करता है। क्योंकि इस प्रकार की घटना स्वस्थ्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सम्मान के खिलाफ है। जिसे हरगिज बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।
Share This Article
close