फेडरेशन की हड़ताल को लिपिक संघ समर्थन,वेतन विसंगति के लिए करेंगे हड़ताल

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक को जी एस टी कार्यालय में हुई।बैठक का मुख्य उद्देश्य लिपिकों की सदस्यता की जानकारी, आगामी आंदोलन की तैयारी , व संघर्ष निधि के संबंध में आम राय था।लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा कि 22 अगस्त को हमे फेडरेशन द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन आंदोलन में सहयोग  संगठन को करना है । लिपिकों के वेतन विसंगति की लड़ाई के लिए लिपिकों को  अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

संभागाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि 17 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में जो लिपिकों के वेतनमान मे सुधार की घोषणा की है अब लिपिक साथी उस घोषणा को पूरा कराने आंदोलन के लिये आगे आये। इस बैठक के लिए आभार जिलाध्यक्ष गौतम हाजरा ने किया।इस बैठक में चेतन सिन्हा, शंकर दास मानिकपुरी, वंदना साहू, श्रद्धा तिवारी, हर्षवर्धन झा, प्रशांत पांडे, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश साहू, अभिजीत, जी आर नायक, विवेक राजपूत, गौरव वैरागड़े, अमितेश तिवारी, शिबू जॉन टेकराम यादव, घनोद मार्कण्डेय, नितेश कुमार चार्ली, सनत कुमार वर्मा, उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close