बीईओ दफ्तर का बाबू रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड

Shri Mi
1 Min Read

कांकेर। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय विकासखंड चारामा में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 आशीष गुप्ता द्वारा विकासखंड चारामा के माध्यमिक शाला से रिटायर प्रधान पाठक शशि प्रभा दुबे से जीपीएफ की राशि निकालने और पेंशन प्रकरण तैयार करने की एवज में अट्ठाइस हजार रिश्वत की मांग की गई थी। जिसे सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के पुत्र विनय दुबे द्वारा सीधे संबंधित के खाते में उक्त राशि ऑनलाइन भुगतान किया गया। जिसकी पुष्टि हो चुकी है। पेंशन प्रकरण तैयार किए जाने में देरी के संबंध में संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उनके द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस का जवाब समाधान कारक नहीं पाया गया। जिसके कारण कलेक्टर चंदन कुमार ने सहायक ग्रेड 2 आशीष गुप्ता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया तथा निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा कार्यालय अंतागढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close