रायगढ़ जिले के लिपिक जुड़े सक्रिय मंच से,रायगढ़ सहित तीन तहसीलों में गठित की गई कार्यकारिणी

Chief Editor
3 Min Read

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ आज जिला रायगढ़ में अपनी कार्यकारिणी का गठन किया साथ ही तहसील खरसिया, सारंगढ़ एवं तमनार तहसील इकाई का गठन कियाछत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी के नेतृत्व में आज रायगढ़ जिला कार्यकारिणी के गठन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसमें अर्जुन जयसवाल स्वास्थ विभाग को जिला शाखा रायगढ़ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया, संघ के पुराने साथी अशोक पटेल शिक्षा विभाग को संघ का प्रांतीय सचिव, सदानंदपुर सेठ एवं श्री प्रमोद सतपति को जिला सचिव का दायित्व, कुंज बिहारी मेहर शिक्षा विभाग को कोषाध्यक्ष, नैमिष पटेल को जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद जमीर कादरी को जिला संगठन सचिव, गणेश कुमार पटेल को जिला सह सचिव का दायित्व सौंपा गया साथ ही महिला प्रकोष्ठ में जिला शाखा अध्यक्ष रश्मि खलखो एवं जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती जया मजूमदार को मनोनीत किया गया, अजीत नायक मुख्य लिपिक वन विभाग को जिला शाखा रायगढ़ का संरक्षक घोषित किया गया।

रायगढ़ जिला शाखा गठन के पूर्व आज तहसील शाखा खरसिया के समस्त लिपिक होने निष्क्रिय मंच को छोड़कर सक्रिय मंच में अपना विश्वास जाहिर करते हुए संघ की सदस्यता ली तहसील अध्यक्ष 79 के जीवन लाल राठौर एवं उनकी कार्यकारिणी ने 79 से इस्तीफा देकर सकरी मंच की सदस्यता ली प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने जीवन लाल राठौर को तहसील अध्यक्ष खरसिया मनोनीत किया साथ ही जिला शाखा रायगढ़ के गठन में शामिल होने आए सारंगढ़ के लिपिकों की मंशा के अनुरूप हेमेंद्र चौहान स्वास्थ्य विभाग को सारंगढ़ तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया एवं तमनार तहसील के साथियों के मनसा अनुरूप तमनार तहसील का अध्यक्ष हितेश्वर सिदार को मनोनीत किया गया।

आज रायगढ़ जिलों के लिपिकों ने बड़ी संख्या में सकरी मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ पर अपना विश्वास जाहिर करते हुए संघ की सदस्यता ली आज जिला एवं तहसील कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, हेमंत बघेल प्रदेश महामंत्री, सुनील यादव जिलाध्यक्ष बिलासपुर , नरेंद्र सिंह जिला संगठन सचिव जांजगीर चांपा, अशोक पटेल अर्जुन जायसवाल रश्मि खलको, जया मजूमदार सहित बड़ी संख्या में लिपिक साथी शामिल थे

close