मेरा बिलासपुर

लिपिकों ने किया जंगी प्रदर्शन का एलान..15 फरवरी को राजधानी में धरना…अन्य संगठनों ने भी किया महारैली का समर्थन

वेतन सुधार की मांग को लेकर लिपिक संघ ने किया जंगी प्रदर्शन का एलान

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने वेतन सुधार की मांग को लेकर राजधानी में जंगी प्रदर्शन का एलान किया है। संगठन के प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी आज तक लिपिकों की मांग को पूरा नहीं किया गया है। 15 फरवरी की लिपिकों की महारैली का अन्य संगठनों ने समर्थन का एलान किया है। राजधानी में सभी संगठन के लिपिक नेता महारैली कर वेतन सुधार की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रांतीय अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि पांच फरवरी को सभी विभागों के लिपिक महारैली निकालकर वेतन सुधार की मांग करेंगे। महारैली में प्रदेश भर के लिपिक 15 फरवरी को राजधानी रायपुर में एकत्र होंगे। सरकार पर वादा निभाने का दबाव बनाएंगे। 
संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित के अनुसार लिपिकों के वेतनमान सुधार की घोषणा के बावजूद आज तक मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इस बात को लेकर लिपिकों में गहरा आक्रोश है। आदेश जारी कराने की मांग को लेकर प्रदेश के लिपिक राजधानी में एकजुट होंगे।15 फरवरी को महारैली कर शासन प्रशासन पर लिपिकों की जायज मांग के लिए महारैली करेंगे।  महारैली को मंत्रालय, कोषालय , स्वास्थ विभाग के लिपिक संघों ने समर्थन का एलान किया है। 
महारैली को सफल बनाने  मंत्रालय कर्मचारी संघ नेता महेन्द्र राजपूत, कोषालय कर्मचारी संघ के जितेन्द्र ठाकुर, दीपक देवांगन, स्वास्थ कर्मचारी संघ के ओ पी शर्मा, आलोक मिश्रा, महासंघ के सयोजक अनिल शुक्ला ने सफल बनाने का निर्देश दिया है।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker