लिपिकों ने दी आंदोलन की धमकी.. स्वास्थ्य मंत्री और सचिव को लिखा पत्र..रोहित ने बताया..शुरू हो प्रक्रिया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों के समर्थन में पदोन्नति और अन्य समस्याओं को लेकर  लिपिक संघ ने स्वास्थ्य मंत्री और  सचिव को लिखा है। लिपिक संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि कमोबेश सभी विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों की पदोन्नति की प्रक्रिया अभी भी पाइप लाइन में है। 
 
              छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने बुधवार को वास्थ्य विभाग के लिपिक संवर्ग की वर्षों से लंबित पदोन्नति और अन्य समस्याओं को लेकरस्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को पत्र लिखा है। सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा विभाग को पत्र भी लिखकर समस्याओं पर ध्यानाकर्षण कराया है।
 
               संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की समस्त विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। खेद का विषय है कि स्वास्थ्य विभाग के लिपिक पदोन्नति प्रक्रिया से अभी तक वंचित है। स्वास्थ्य महकमे में लिपिकों का कार्य गैर लिपिकीय संवर्ग से लिए जाने की शिकायत भी संघ को प्राप्त हुई है। प्रदेश के कई जिलों में लिपिकों से दबाव पूर्वक अन्य संवर्ग के साथ संलग्न कर कार्य लिया जा रहा है। 
 
              कर्मचारी नेता ने बताया कि शिकायतों पर तत्काल संज्ञान में लिए जाने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव को सौंपा गया है। संघ ने स्वास्थ्य विभाग की लिपिकों की पदोन्नति शीघ्र प्रारंभ करने और समस्याओं पर शीघ्र निराकरण के समुचित निर्देश प्रसारित करने की मांग की गयी है। रोहित ने बताया कि मंत्री और सचिव की तरफ से सकारात्मक कार्रवाई नही होने पर संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
close