CM डॉ.रमन के बालोद दौरे में छग पननिसंघ सौंपेगा मांगों का ज्ञापन

Shri Mi
1 Min Read

बालोद।छ ग पं न नि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि छ ग के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का 29 सितंबर को अटल विकास यात्रा के तहत बालोद जिले के विकास खंड मुख्यालय गुरूर में आगमन हो रहा है। जिसमे छ ग प न नि शिक्षक संघ जिला बालोद द्वारा संघ पदाधिकारियो व शिक्षक साथियो द्वारा मा. मुख्यमंत्री जी का संविलियन प्राप्ति पर पुष्पहार से स्वागत करते हुए आभार प्रकट कर स्मृति चिन्ह से सम्मानित कर आभार व्यक्त किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

साथ ही संविलियन की विसंगति दूर करने, समानुपातिक वेतनमान, क्रमोन्नति, वर्ष बंधन समाप्ति, अनुकम्पा नियुक्ति का मांगपत्र सौपकर संविलियन को पूर्ण करने का मांग किया जाएगा।

अतः समस्त शिक्षक साथी व संघ पदाधिकारियो से संघ ने अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में 11 बजे सभा स्थल बा उ मा वि खेल मैदान गुरूर पहुचे। मुख्यमंत्री द्वारा संविलियन गुब्बारा उड्डयन भी होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close