रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(BHUPESH BAGHEL) ने समाज कल्याण विभाग के संचालक पद पर पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा(IAS) के अधिकारी चन्द्रकांत उइके के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उइके का आज मुम्बई(MUMBAI) के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि उइके ने राज्य शासन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी. वे एक सहज, सरल, ऊर्जावान और लोकप्रिय अधिकारी थे.
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया. उनके निधन का समाचार हम सबके लिए अत्यंत दुखद है.
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने समाज कल्याण विभाग के संचालक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री चंद्रकांत उईके के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। pic.twitter.com/cPxncO0a1G
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 4, 2019