ट्विटर पर सीएम पूर्व पीएम को गाली ..नाराज कांग्रेसियों ने दर्ज कराया FIR

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
धमतरी—- कांग्रेस विधि विभाग के नेताओं ने धमतरी पुलिस  से भेंट कर ट्विटर पर सीएम और पूर्व प्रधानमंत्री  के खिलाफ गाली गलौच करने वाले पर  अपराध दर्ज किए जाने की मांग की है। विधि विभाग प्रदेश प्रमुख की मांग पर पुलिस प्रशासन ने आरोपी पर कुरूद थाने में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
 
                छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी विधि विभाग प्रदेश प्रमुख संदीप दुबे की अगुवाई में संगठन  पदाधिकारियों ने धमतरी में पुलिस को ज्ञापन दिया है। कांग्रेसियों ने पुलिस प्रशासन को बताया कि  भाजपा आईटी सेल नेता डोमन्द्र साहू ट्विटर पर कई पोस्ट्स आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया है।
 
                संदीप दुबा ने पुलिस को बताया कि भाजपा कार्यकर्ता डोमेन्द्र साहू  की पोस्ट से दंगे भड़का सकते है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ अनर्गल बातें लिखी गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के को गाली गलौच  टैग किया गया है। पोस्ट्स को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी को भी ट्वीट किया गया है।
 
                               विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ने मुस्लिमों के बारे में भी भड़काने वाले पोस्ट शेयर किए हैं। जिसका कांग्रेस से कोई सम्बन्ध नहीं है। पोस्ट में किसी प्रकार की विश्वसनीय भी नहीं है।
 
                       धमतरी पुलिस ने शिकायत जांच के बाद डोमेन्द्र साहू के खिलाफ  कुरूद थाने में आरीपी की धारा 294,504, 269, 505, 511 के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही आरोपी पर आईटी अधिनियम 67 के धारा को जोड़ा गया है।  प्रथम सूचना रिपोर्ट कांग्रेस विधि के जिलाध्यक्ष भीखम सिन्हा ने दर्ज करवाई है।
 
                   धमतरी पुलिस को ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष भीखम लाल सिन्हा, राकेश दीवान, रविशंकर अवस्थी, शंकर देवांगन, दिवांशु साहू, चुनकेश्वर साहू, नागेन्द्र, संजय शुक्ला आदि कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ता शामिल थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close