सीएम और सांसद तन्खा ने 3 टापरों को दिया लैपटाप,टैबलेट..कार्यक्रम में शामिल हुए कई मंत्री..अब विधि विभाग बांटेगा सभी टापरों में लैपटाप, टैबलेट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद विवेक तन्खा सांसद ने टॉपर बच्चों के बीच  लैपटॉप और टेबलेट बांटा है। मुख्यमंत्री बघेल ने 12वी टॉपर टिकेश वैष्णव को बिट्स पिलानी में आईटी में एडमिशन के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत भी किया।
 
             छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन बच्चों में से तीन बच्चों के बीच लैपटाप और टेबलेट का वितरण किया है। इसी के साथ  तीन बच्चों के बीच मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद  कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा ने घोषणा के अनुसार लेपटॉप और टेबलेट वितरण का  शुभारंभ भी किया। 
 
          टैबलेट और लैपटाप वितरण वितरण कार्यक्रम में कानून मंत्री मोहम्मद अकबर,स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया  विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान सीएम और सांसद तन्खा ने 10 वी बोर्ड  टॉपर प्रज्ञा कश्यप को टेबलेट, 12 वीं टापर टिकेश वैष्णव लैपटॉप और  10 बोर्ड टापर वीरेंद्र तारक को टेबलेट दिया।
 
                           कार्यक्रम के आरंभ में  प्रदेश कांग्रेस विधि अध्यक्ष संदीप दुबे ने मुख्यमंत्री और  विवेक तन्खा सहित तीनो टॉपर बच्चों के बारे में संक्षिपत जानकारी दी। इसके बाद सांसद और कांग्रेस विधि विभग के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अपने संक्षिप्त रभाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ में टेलेंटेड छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्ग को आगे आना होगा।  देश विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम हो।  यहां प्रतिभा की कोई कमी नही है। ,विधि मंत्री मो अकबर ने आने भाषण में सांसद विवेक तन्खा के प्रयासों की जमकर तारीफ की। अकबर ने कहा कि सांसद तन्खा ने मुख्यमंत्री को पूर्व में पत्र लिखकर कांग्रेस ने 12वी और 10 वी के टॉपर बच्चों को लैपटॉप और टेबलेट देने की बात लिखी थी। साथ ही उन्होंने पत्र में लिखा था कि   प्रदेश में टेलेन्ट हन्ट के लिये विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। 
 
                                   विधि कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि इससे पहले तन्खा ने मध्यप्रदेश के प्रावीण्य सूची के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए लैपटाप और टैबलेट देने का एलान किया था।  विधि विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमारे अनुरोध को स्वुीकार करते हुए छत्तीसगढ़ के बोर्ड टापर बच्चों के बीच लैपटाप और लैबलेट देने की घोषणा की । सांसद तन्खा ने एलान किया है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम 10 स्थान के टापरों को टेबलेट और 12वीं बोर्ड टाप टेन बच्चों को  लैपटाप देंगे। 
 
     कार्यक्रम में संदीप दुबे,मोहन निषाद ,देव देवांगन,राजेश दुबे ,नंद कुमार पटेल,राजेश सिंह,रमन पांडेय,मनु राज सोनी,कहकशा दानी,के के श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, एस पी चतुर्वेदी,संजय दुबे,आदि उपस्थित थे।
TAGGED:
close