CM बघेल का दिल्ली दौरा,BJP पर तंजःबोले- भाजपा भगवान राम और गौ माता के नाम पर वोट मांगती है, सेवा कभी किए नहीं

Shri Mi
2 Min Read

 जांजगीर-चांपा जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर लौटे। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड में पत्रकारों से कई विषयों पर बात की।नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के राम वाले बयान को लेकर के कहा, भाजपा को छत्तीसगढ़ में 15 साल मौका मिला था। राम के नाम पर सिर्फ भाजपा ने वोट मांगा। छत्तीसगढ़ राम भगवान का ननिहाल है। 15 सालों में डॉक्टर रमन सिंह ने एक बार भी वहां झांके नहीं। भाजपा ने सिर्फ वोट लिया कभी राम के नाम पर तो कभी गाय के नाम से।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा के कांग्रेस एक चुनौती है वाले बयान पर सीएम ने कहा, पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जी किसानों और पिछड़ा वर्ग को चुनौती मानते थे। अब कांग्रेस को चुनौती मान रहे हैं यह अच्छी बात है।

भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के बयान पर सीएम बघेल ने कहा कि, भाजपा की सरकार में अगर रोड को ठीक से बनाए होते तो मरम्मत की जरूरत क्यों होती है। एक्सप्रेस वे बनाया उद्घाटन भी हुआ कोई चल पाया क्या? गारंटी परेड की जो सड़कें हैं वह उखड़ रही हैं।

दिल्ली दौरे को लेकर की कहा

कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस है दिल्ली में ट्राईबल डांस फेस्टिवल हो रहा है उस विषय में और जो नए आईसीसी के अध्यक्ष बने हैं खड़के जी उनसे मिलकर उनको बधाई दूंगा इसके अलावा मैंने सोनिया गांधी प्रियंका गांधी और केंद्रीय के जितने भी मंत्री हैं उनसे समय लिया है अगर उनसे हो पाया तो मिलकर आऊंगा

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close