रावण दहन के बाद दिल्ली निकलेंगे CM भूपेश बघेल

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 15 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.55 बजे रायपुर हेलीपेड से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम कुरूदडीह पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 1.20 बजे रायपुर आएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 6 बजे रायपुर की डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद वे 6.45 बजे रावण भाठा मैदान पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल रात्रि 7 बजे रावणभाठा मैदान से कुम्हारी जिला दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 7.15 बजे कुम्हारी, 7.40 बजे चरौदा और 7.55 बजे भिलाई-03 में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।

मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अक्टूबर को नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से रात्रि 10 बजे विमान से रवाना होकर 11.35 बजे नई दिल्ली पहुुंचेंगे और छत्तीसगढ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close