सीएम भूपेश ने किया वक्रासन,भुजंगासन समेत अनेक योग क्रिया..दिया संदेश..दैनिक जीवन में योग को करे शामिल..कोरोना से भी रहेंगे दूर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—-अन्तरार्ष्ट्रीय योग दिवस पर भूपेश बघेल ने योग किया। साथ ही लोगो को दैनिक जीवन में  योग को गंभीरता के साथ शामिल करने को कहा। सुबह भूपेश बघेल ने वर्चअल योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होने कई योग मुद्राओं को सबके साथ पेश किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चुअल योग क्रिया किया।इस दौरान मुख्यमंत्री को योग के अनेक मुद्राओं को सहजता करते देखा गया। योग कार्यक्रम के बाद सीएम ने संदेश दिया कि स्वस्थ्य रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। योग क्रिया हमारी सनातन प्रक्रिया का अहम् हिस्सा है। हम लोग धीरे धीरे योग से दूर होते जा रहे है। जबकि ऐसा होना नहीं चाहिए। तनाव से बचने के लिए हम सबको कुछ मिनट के लिए योग को शामिल करना ही होगा।

          सीएम ने यह भी कहा कि कोरोना काल चल रहा है। कोरोना से बचने के लिए हमें अपने शरीर में रोग निरोधक क्षमता को विकसित करना है। योग इसमें सहायक होगा। इसलिए हमें अपने जीवन में योग को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

      योग क्रिया के दौरान मुख्यमंत्री ने भुजंगासन, पद्मासन, वक्रासन को बखूबी से अंजाम दिया।

TAGGED:
close