विधानसभा उपचुनाव-कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ से CM भूपेश बघेल भी शामिल

Chief Editor
1 Min Read

भोपाल।मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे महत्वपूर्ण उपचुनावों में प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुकुल वासनिक, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नाम भी शामिल हैं।स्टार प्रचारकों की सूची विधिवत रूप से कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को सौंप दी गयी है। तीस नेताओं की इस सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नवजोत सिंह सिद्धू, राजस्थान के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह और विवेक तन्खा के नाम भी शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Read More-प्राथमिक व उच्चतर प्राथमिक स्तर पर प्रति माह फरवरी तक होगा आकलन-प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा,नवीन आकलन क्या,क्यों और कैसे विषय पर वेबीनार

close