
रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुए वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना।श्री बघेल ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की ली जानकारी।मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए है।मिली जानकारी अनुसार मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का आज जांजगीर-चांपा जिले का प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया है।