
CM Bhupesh LIVE। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लाल परेड मैदान पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नाम संबोधन दिया। अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोंडी भाषा से की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अखंडता, एकता और समरसता के लिए कईयों ने कुर्बानी दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में वन अधिकार पट्टा का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनवासियों को उनका अधिकार दिलाने की सरकार ने कोशिश की, जिसमें काफी हद तक सरकार कामयाब रही है।