दिल्ली में CM भूपेश की प्रियंका गांधी से मुलाकात,पुनिया से भी मिले

Shri Mi
2 Min Read

नई दिल्ली। सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। बैठक में यूपी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल, और राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है।  सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मिलने उनके निवास भी गए। वहां प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ करीब एक घंटे चर्चा हुई। यूपी में संगठन की गतिविधियों को तेज करने पर चर्चा हुई। श्री बघेल की सिफारिश पर ही उनके संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को यूपी का प्रभारी सचिव बनाया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को यूपी भेजने के लिए कहा है। कुछ नेता पंचायत चुनाव के दौरान गए भी थे। वहां बूथ  प्रबंधन, कार्यकर्ता सम्मेलन आदि की रूपरेखा भी बनाई गई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने भी अपनी तरफ से सुझाव दिए। राजीव शुक्ला भी इस मौके पर मौजूद थे। 

पुनिया से भी मिले
प्रियंका से मिलने के बाद श्री बघेल छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया से मिलने गए। दोनों के बीच करीब आधे घंटे चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि सीएम बघेल ने निगम मंडलों की नियुक्ति पर भी चर्चा की है। श्री बघेल ने उन्हें प्रियंका गांधी के साथ बैठक का भी ब्यौरा दिया। छत्तीसगढ़ से कुछ प्रमुख कांग्रेस नेताओं को यूपी भेजा जा सकता है। श्री बघेल ने इस सिलसिले में प्रदेश प्रभारी से बात की है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close