CM भूपेश ने BJP साधा निशाना,कहा-भाजपा चाहती ही नहीं कि किसान के खाते में पैसा पहुंचे

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। केंद्रीय कृषि कानून के प्रचार प्रसार और उसके फायदे गिनाने के लिए भाजपा ने आज प्रदेशभर में किसान पंचायत का आयोजन किया था। किसान पंचायत के तहत भाजपा नेताओं ने किसानों से मुलाकात कर उन्हें केंद्र के तीनों ​कृषि कानूनों को लेकर जानकारी दी। वहीं, भाजपा के किसान पंचायत को लेकर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा से पांच दिवसीय दौरे के बाद देर शाम रायपुर हैलीपैड पहुंचे. यहां पर इन्होंने पत्रकरों से अपने दौरे को लेकर चर्चा भी की. मुख्यमंत्री ने हैलीपैड में पत्रकरों से चर्चा करते हुए कहा कि, सरगुजा सम्भाग में सभी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों से मुलाकात हुई. विकास कार्यो की सौगात दी गई. सभी जिलों में गौठानो का निरीक्षण किया गया है. 

CM ने कहा कि भाजपा को हरियाणा, मध्यप्रदेश और बिहार जाना चाहिए, जहां उनकी सरकार है। इन राज्यों में धान 800 से 1000 रुपए क्विंटल में धान बिक रहा है। वहां जाकर किसानों को बताना चाहिए मोदी सरकार के कृषि कानून के बारे में। छत्तीसगढ़ में तो किसानों को धान की कीमत मिल रहा है। राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ मिल रहा है।इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से राजीव गांधी योजना की जानकारी मांगे जाने पर कहा कि भाजपा चाहती ही नहीं कि किसान के खाते में पैसा पहुंचे। किसान संपन्न हो या किसान आत्मनिर्भर बनें। बिहार में किसान हजार रुपए में धान बेचने के लिए बाध्य हैं। वैसे भाजपा चाहती हैं कि प्रदेश में किसान बाध्य हों। इसलिए बार-बार रोड़ा अटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close