सीएम ने किया सीमार्ट का वर्चुअल लोकार्पण..स्व.सहायता समूह से किया संवाद.कहा.आपके उत्पाद को मिला बाजार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को बिलासपुर स्थित संभाग स्तरीय सी-मार्ट का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम समेत वन मंत्री अकबर,स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में रायपुर से खाद्यमंत्री अमरजीत भगत, रूद्र गुरू और विधायक शैलेष पाण्डेय ने भी शिरकत किया। सीएम ने बिलासपुर स्थित सीएम मार्ट में स्वसहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी किया। साथ ही साथ ही शासन स्तर पर सभी लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। 
 
पहले दिन 35 हजार की बिक्री
 
               मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेराजधानी रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिग के जरिए वन विभाग कार्यालय के सामने स्मार्ट रोड स्थित नवनिर्मित सी-मार्ट का लोकार्पण किया। लगभग 57 लाख रूपये की लागत से 4 हजार वर्गफीट एरिया में सम्भाग स्तरीय मार्ट का निर्माण किया गया है। पहले दिन सीमार्ट में 35 हजार से ज्यादा की सामग्री का विक्रय हुआ। सीएम ने वन विभाग की विभिन्न योजना अंतर्गत 296 हितग्राहियों के खाते में 1 करोड़ 2 लाख से ज्यादा की  राशि अंतरित किया।
 
जनप्रतिनिधियों ने किया शिरकत
 
                       बिलासपुर मेंआयोजित समारोह में महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, एपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, उपाध्यक्ष जिला पंचायत हेमकुंवर, उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण, अभयनारायण राय, उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड राजेन्द्र धीवर, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह, अरपा विकास प्राधि सदस्य नरेन्द्र बोलर, सीसीएफ राजेश चंदेल, कलेक्टर सौरभकुमार, डीएफओ कुमार निशांत समेत  बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्व सहायता समूह के सदस्य शामिल हुए।
 
इन्होने किया संबोधित
 
          मुख्यमंत्री बघेल ने प्राईम लोकेशन में विशाल सीमार्ट खुल जाने पर अपनी खुशी को जाहिर किया। उन्होने कहा कि अब उत्पादों की बिक्री की समस्या नहीं रहेगी। सीमार्ट में ग्राहकों और स्व सहायता समूह की महिलाओं को आसानी से बाजार उपलब्ध कराया गया है। महिलाएं उन्ही उत्पादों का निर्माण करें जिसकी बाजार में मांग हो। नया उत्पाद बनाने के पहले बाजार में स्थिति को जांच और परखें। मुख्यमंत्री ने चकरभांठा पंचायत की महिला समूह के सदस्य सीमा तिवारी और सरकण्डा स्व सहायता समूह की सदस्य सरिता सूर्यवंशी से रूबरू हुए। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी समारोह को सम्बोधित किया।
 
वनोपज को मिलेगा बाजार
 
                       बताते चलें कि सीएम मार्ट खुलने से वन क्षेत्रों के वनोत्पाद को शहरी बाजार मिलेगा। आमजनों में सी मार्ट खुलने से काफी उत्साह  है।  सी-मार्ट के संचालन के लिए छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर को अधिकृत किया गया है। सी-मार्ट में 66 स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार 319 उत्पाद, छ.ग. हर्बल्स के 143 उत्पाद, हस्तशिल्प बोर्ड के 40 उत्पाद, हथकरघा के 32 उत्पाद, माटीकला बोर्ड के 3 उत्पाद कुल 537 उत्पाद समेत प्रथम तल पर एफएमसीजी के 360 से अधिक उच्च गुणवत्ता के उत्पाद  आमजनों के विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगा। पहले दिन लगभग 35 हजार रूपए से ज्यादा की बिक्री हुई। जनप्रतिनिधियों ने शहद, ऑवला जूस, बेल जूस, त्रिफला चूर्ण, जामुन जूस उत्पाद सी-मार्ट से खरीदा गया।
 
                                                        बिलासपुर वनमण्डल क्षेत्रांतर्गत शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के कुल 53 हितग्राहियों को 63.80 लाख रूपयों का भुगतान संग्राहक के खातों में किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला यूनियन के 11 हितग्राहियों को 17.20 लाख रूपयों का भुगतान सीधे संग्राहक के खाते में किया।
 
 
close