गैलरी में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं होने पर..जिला किसान नेता ने जताया आक्रोश..एसडीएम से कहा.. लापरवाह विभागीय अधिकारी पर कार्रवाई जरूरी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर किया है। संदीप शुक्ला ने बताया कि लापरवाह अधिकारी जानबूझकर पुराने ढर्रे से बाज नहीं आ रहे हैं।
               संदीप शुक्ला के अनुसार मुख्यमंत्री का पद संवैधानिक होता है। वह राज्य का प्रमुख होता है। राज्यपाल को राज्यों में प्रथम नागरिक होने का गौरव हासिल है। बावजूद इसके अधिकारी और कर्मचारी अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं।
               किसान नेता संदीप शुक्ला ने बताया कि किसी  भी सरकारी भवन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और राज्य प्रमुख का फोटो प्रोटोकाल के तहत सम्मान में लगाया जाता है। बावजूद इसके पीडब्लूडी विभाग कोटा ने रेस्ट हाउस की दीवार पर जानबूझकर राज्य प्रमुख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फोटो नहीं लगाया है। ऐसा किया जाना संवैधानिक पदों पर बैठे सम्मानित लोगों का अपमान है।
                     संदीप के अनुसार पीडब्लूडी के कोटा रेस्ट हाउस में वर्तमान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,राज्यपाल के अलावा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके की फोटो तो लगाया गया है। लेकिन प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का फोटो का नहीं लगाया जाना सरासर अपमान है। 
               प्रदेश मुखिया का फोटो नहीं लगाया जाना नीति निदेशक सिद्धान्तों के खिलाफ है। नियमानुसार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के साथ सभी सरकारी संस्थानों में मुख्यमंत्री का फोटो लगाया जाना जरूरी है। बावजूद इसके कोटा रेस्ट हाउस में इस बात को नजरअंदाज किया गया है।
           मामले की शिकायत कोटा एसडीएम से किया है। उन्होने मामले को गंभीरता से लिया है। यदि प्रदेश के मुखिया का फोटो रेस्ट हाउस में अन्य नेताओं के साथ नहीं लगाया गया तो दोषी कर्मचारियों के खिलाफ उचित  मंत पर शिकायत करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close