सीएम डाॅ रमन ने दी त्यौहारों की बधाई,बोले-धान बोनस से किसानों की खुशियां होंगी दोगुनी

Chief Editor
2 Min Read

raman cabinateरायपुर-मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धनपूजा और भाईदूज की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि हमारी भारतीय संस्कृति में नई फसल के आगमन पर तीज त्यौहार मनाने की एक सुदीर्घ और स्वस्थ परम्परा है। ये तीज त्यौहार व्यक्ति और समाज के जीवन में सामूहिकता के साथ उत्साह का संचार करते हैं।डॉ. सिंह ने कहा-दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना का प्रमुख पर्व है। वहीं गोवर्धन पूजा हमारी कृषि प्रधान संस्कृति में गोवंश के योगदान को याद करने और उनकी पूजा करने का महत्वपूर्ण दिन है। भाईदूज भाई-बहनों के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। डॉ. रमन सिंह ने कहा इस वर्ष दीपावली से पहले राज्य के 13 लाख से अधिक मेहनतकश किसानों को बोनस तिहारों के जरिए 2100 करोड़ रूपए का बोनस देने का संकल्प राज्य सरकार ने पूरा किया है। उम्मीद है कि बोनस की यह राशि धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के पवित्र त्यौहारों के मौके पर उनकी खुशियों को दोगुनी करने में मददगार बनेगी और सूखा पीडित इलाकों के प्रभावित किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     मुख्यमंत्री ने कहा-प्रदेश सरकार ने आगामी गर्मी के मौसम में तेन्दूपत्ता संग्रहण करने वाले लाखों वनवासी परिवारों के लिए संग्रहण पारिश्रमिक की दर 1800 रूपए से बढ़ाकर 2500 हजार रूपए प्रति मानक बोरा करने का निर्णय लिया है। इस प्रकार उन्हें सीधे सात सौ रूपए प्रतिमानक बोरे का फायदा होगा। डॉ. रमन सिंह ने कहा-15 नवम्बर से राज्य की 1333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के लगभग दो हजार उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी भी शुरू हो जाएगी। किसानों को समर्थन मूल्य के साथ बोनस भी दिया जाएगा। समर्थन मूल्य का ऑनलाइन भुगतान तत्काल होगा और इस वर्ष का धान बोनस उन्हें अगले साल दीपावली से पहले दे दिया जाएगा।

close