लिपिकों के वेतनमान सुधार पर सीएम सचिवालय की मुहर.रोहित ने बताया.कार्रवाई के लिए पत्र जारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा,आयोजित,लिपिक संघ,मांग,संचालक ,ज्ञापन,raipur,bilaspur,chhattisgarh,news,mantralay,atal nagar,
बिलासपुर—लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा पर सचिवालय ने मुहर लगा दिया। लिपिक कर्मचारी नेता रोहित तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लिपिकों की वेतन सुधार को लेकर आश्वासन दिया था। सचिवालय ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर मुहर लगा दिया है।
 
                 छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि… संगठन ने बिलासपुर में 17 फरवरी 2019 को महाधिवेशन के दौरान..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिपिकों के वेतनमान में सुधार की घोषणा की थी। घोषणा पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने मुहर लगा दिया है। 
 
                  रोहित तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय ने कलेक्टर बिलासपुर से घोषणा की पुष्टि को लेकर जानकारी मांगा था। कलेक्टर बिलासपुर ने सीएम घोषणा के संबंध में रिपोर्ट पेश किया। मुख्यमंत्री सचिवालय ने लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने प्रशासनिक मुहर लगा दिया है।
 
        रोहित ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव केके गौतम ने घोषणा पर सामान्य प्रशासन विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया है। अवर सचिव ने पत्र में मुख्यमंत्री की ओर से आदेशानुसार सामान्य प्रशासन की तरफ से की गयी कार्रवाई से समय-समय पर अवगत कराने का निर्देश भी दिया है।
 
           रोहित तिवारी ने कहा कि सकारात्मक कार्रवाई से प्रदेश भर के लिपिकों में वेतनमान सुधार की आशा का संचार हुआ है। पिछले दिनों 17 फरवरी को मुख्य मंत्री की घोषणा को अमल में लाने के लिए लिपिकों ने मंत्रालय का घेराव किया था। इस दौरान लिपिकों ने मुख्यमंत्री की घोषणा को अमल में लाने का दबाव बनाया। साथ ही स्मरण पत्र भी अवर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय को सौंपा गया। 
    
            ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ,जिलाध्यक्ष बिलासपुर सुनील यादव, जिला अध्यक्ष रायपुर आकाश त्रिपाठी, प्रतिनिधि मंडल में विशेष रूप से मौजूद थे।
 
close