सीएम खोलेंगे बिलासपुर में सौगात का पिटारा.. जनता को समर्पित करेंगे करोड़ों का निर्माण कार्य.. अटल समेत कांग्रेसियों ने लिया स्थल का जायजा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–-प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल  25 फरवरी को बिलासपुर को करोड़ोंकी सौगात देंगे। प्रवास के दौरान करोड़ों के निर्माण कार्य को आम जनता को समर्पित करेंगे। साथ ही करोड़ों रूपयों के काम काज का शिलान्यास भी करेंगे। मख्यमंत्री के कार्यक्रम का जायजा लेने आज कांग्रेस नेता एक एक स्थान का जायजा लिया। साथ ही जरूरी निर्देश भी दिया है। 

                                               प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल 25 फरवरी 2022 का हेलीकाफ्टर  दोपहर 1.55 बजे डीपीएस स्कूल तिफरा हेलीपेड पर लैण्ड करेगा। सीएम दोपहर 2 बजे तिफरा फ्लाई ओवर का लोकार्पण करेंगे। 2 बजकर 15 मिनट पर राजीव गांधी चौक स्थित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 2.25 बजे व्यापार विहार स्थित प्लेनेटोरियम का अवलोकन और लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा स्कूली बच्चों के साथ संवाद भी करेंगे। 

           मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 2.45 बजे से 4 बजे तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आमसभा को संबधित करेंगे। विभिन्न विकास कार्याें के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।  शाम 4.05 बजे डीपीएस स्कूल तिफरा हेलीपेड से हेलीकाप्टर से रायपुर प्रस्थान करेंगे।

प्रशासनिक तैयारियों का जायजा

              मुख्यमंत्री के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 331 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री प्रवास कार्यक्रम की तैयारी जिला प्रशासन के देखरेख में किया जा रहा है। तैयारियों का जायजा लेने स्थल का जायजा लेने कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने तिफरा ओव्हरब्रिज, तारामण्डल व्यापार विहार और लालबहादुर शास्त्री मैदान कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

             निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय समेत ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविन्द शुक्ला, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय विशेष रूप से विशेष रूप से मौजूद रहे।

          मौके पर जिला पंचायत सीईओ एस.हरीश, नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीएम पुलक भट्टाचार्या उपस्थित भी मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ संवाद भी किया।

          शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव ने संगठन के पदाधिकारियों और निगम के पार्षदों को भी तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया।

TAGGED: , ,
close