CMO ने कहा..लात मारकर भेजूंगा पाकिस्तान..मंत्री तक पहुंची शिकायत.. नगर पंचायत में लाखों का घोटाला ..एक्का ने थानेदार को बताया..चैम्बर में मिली जान से मारने की धमकी

BHASKAR MISHRA

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—- बिल्हा नगर पंचायत सीएमओ ने गोल्डी पंचवानी के खिलाफ थाने में शिकायत कर जान से मारने की धमकी  का आरोप लगाया है। सीएमओं ने लिखित शिकायत में बताया कि गोल्डी पंजवानी जनप्रतिनधियों के साथ चैम्बर में घुसकर गाली  गलौच किया है। मिथ्या आरोप में फंसाने की धमकी दी है।  ऐसी  सूरत में कार्यालयीन कार्यों को पूरा करना मुश्किल है। आरोपी पर एफआईआर दर्ज किया जाए।वहीं गोल्डी पंजवानी ने सीएमओ ए.एक्का पर लाखों रूपयों की भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। गोल्डी ने मंत्री शिवडहरिया और जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया कि सीएमओ ने जाति सूचक गाली गलौच के साथ पाकिस्तानी होने का आरोप लगाया है। ऐसा कर भ्रष्टाचार की करतूतों पर पर्दा डालने का प्रयास किया है। जांच कार्रवाई की बहुत जरूरत है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

                    नगर पंचायत बिल्हा सीएमओ ने थाना में शिकायत कर गोल्डी पंजवानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की मांग की है। सीएमओ एक्का ने बताया कि इन दिनों सभी कर्मचारी और अधिकारी दिन रात कोरोना काल के कार्यों में व्यस्त हैं। क्वारंटीन सेन्टर सांस्कृतिक भवन बिल्हा में कोरोना के दो मरीज मिलने के बाद क्षेत्र को जिला प्रशासन ने क्न्टेन्मेंट जोन घोषित किया है। लोगों के बीच मुनादी कर शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। 

            लेकिन गोल्डी पंचवानी ने नियम और निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए चैम्बर में घुसकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इस दौरान उसके साथ कई पार्षद भी मौजूद थे। गोल्डी पंतवानी ने झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी है। इसके बाद कर्मचारियों का मनोबल टूटा है। जबकि कर्मचारी लगातार जान जोखिम रख शासन के आदेश का पालन कर रहे हैं। ऐसी सूरत में हम  कार्यालयीन काम काज में असमर्थ पा रहे हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि गोल्डी पंजवानी मारपीट नहीं करेगा। इसलिए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना जरूरी है।

सीएमओ ने कहा पाकिस्तानी

          दूसरी तरफ गोल्डी ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। गोल्डी ने कलेक्टर और नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र लिखकर सीएमओ ए.एक्का पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। गोल्डी ने बताया कि नगर पंचायत में पिछले एक साल के दौरान फर्जी व्यक्तियों के नाम पर लाखों रूपयों का सीएमओ ने आहरण किया है। सीएमओ ए.एक्का ने फर्जी व्यक्तियों के नाम  कोविड 19 के नाम पर दान की गयी राशि की चोरी की है। राशन वितरण में भारी भ्रष्टाचार किया है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गयी। लेकिन ए.एक्का ने जांच होने नहीं दिया।

          गोल्डी ने बताया कि जब मामले में शुक्रवार को एक्का से जानकारी मांगी गयी तो उसने जातिगत गाली गलौच करते हुए अपमानित किया। एक्का ने कहा कि तुम पाकिस्तानी हो..ज्यादा बोलोगे तो लात मारकर पाकिस्तान भेज दूंगा। इस दौरान मौके पर मौजूद नगर पंचायत उपाध्यक्ष और पार्षदों ने ऐसा कहने से रोका.लेकिन उसने दुर्व्यवहार करना नहीं छोड़ा।

               गोल्डी ने कहा कि एक्का की हरकत से उसे मानसिक पीड़ा और आत्मग्लानी हुई है। मैं और मेरा परिवार एक्का की धमकी से भयभीत हैं। एक्का से जान माल का खतरा है। मुझ पर कभी भी हमला करवा सकता है।   सीएमओ पर कार्रवाई किया जाना बहुत जरूरी है। साथ ही लाखों रूपयों की गबन की भी जांच की जाना जरूरी है।

TAGGED:
close